कानपुर
क्राफ्टरूट्स कानपुर एग्जीबिशन 2026 का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : क्राफ्टरूट्स कानपुर एग्जीबिशन 2026 का आयोजन कन्वेंशन सेंटर चुन्नीगंज में किया जाएगा। जिसका का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। आपको बता दे कि ग्रामश्री संस्था की स्थापना वर्ष 1995 में गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के उद्देश्य से की गई थी। महिलाओं के हुनर को हस्तकला से जोड़कर संस्था ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की 77,000 महिलाओं के जीवन को नई दिशा प्रदान की है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
क्राफ्टरूट्स ने अब तक भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों के साथ-साथ दुबई और सिंगापुर जैसे देशों में 92 प्रदर्शनियों का आयोजन किया है। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक कलाओं और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने तथा उनका विस्तार करने का प्रयास किया गया है। आपको बता दे कि भारत के सभी राज्यों के 35,000 से अधिक कारीगरों के साथ जुड़ी क्राफ्टरूट्स संस्था द्वारा कानपुर में आयोजित होने वाली आगामी प्रदर्शनी में भारत के 22 राज्यों के 90 से अधिक कारीगरों द्वारा निर्मित 90 से अधिक प्रकार के हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जाएंगे। इस प्रदर्शनी में पारंपरिक हस्तकलाओं का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा जिसमें अहमद हुसैन खत्री द्वारा बाग प्रिंट (मध्य प्रदेश),अक्षय कुमार बारिकी द्वारा पट्टचित्र चित्रकला (पश्चिम बंगाल) और महेश कुमार द्वारा काँच कला (उत्तर प्रदेश) का प्रदर्शन शामिल होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनारबेन पटेल (संस्थापक, ग्रामश्री और क्राफ्टरूट्स),लीना रावल (ट्रस्टी, ग्रामश्री), अहमद हुसैन खत्री – बाग प्रिंट (मध्य प्रदेश), हर्ष राज बारेठ – कोसा सिल्क (छत्तीसगढ़), महेश कुमार – काँच कला (उत्तर प्रदेश) रहे।



