बरेली
इनर व्हील क्लब बरेली साउथ ग्लोरी का भव्य डांडिया उत्सव 24 को
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ ग्लोरी की ओर से 24 अक्टूबर को फन सिटी हवेली में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक डांडिया और नृत्य प्रस्तुतियों से सजी यह शाम महिलाओं के लिए उत्साह और उल्लास का अवसर होगी। कार्यक्रम में मंडल-311 की अध्यक्ष डॉ. मनीषा बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट सोनम बंसल, एसी मेंबर एवं आईपीडीसीसी डॉ. सुरुचि सक्सेना और फन सिटी हवेली की ओनर अमिता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगी। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट एवं मंडल डीईएसओ डॉ. नीलू मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। उत्सव में बरेली के विभिन्न इनर व्हील क्लबों के साथ पीलीभीत, बदायूं, बीसलपुर और पूरनपुर के क्लब भी शामिल होंगे। बरेली लेडीज क्लब और अन्य महिला समूहों की सहभागिता भी रहेगी। उत्सव का प्रमुख आकर्षण डांडिया क्वीन प्रतियोगिता होगी। इसके साथ लकी ड्रॉ और चाट का स्वाद भी कार्यक्रम में चार चांद लगाएगा।


