मथुरा

स्टेट बैंक  की तरौली शाखा में तड़के लगने से मची अफरा-तफरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। भरतीय स्टेट बैंक  की तरौली शाखा में बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बैंक में लगे बिजली के पैनलों में लगी, जिससे पैनल और आसपास का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि, घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी वास्तविक जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हालांकि, तकनीकी टीम की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक की यह शाखा करीब पांच दिन पहले ही तरौली बाजार से स्थानांतरित होकर अकबरपुर-शेरगढ़ रोड पर नए भवन में शिफ्ट हुई थी। नई जगह पर शाखा शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद आग लगने की इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button