भरत पुर

भुसावर में करवा चौथ की तैयारियां शुरु

सुहाग का प्रतीक व्रत करवा चौथ के लिए करवा बनाने में जुटे हलवाई, कारीगर

आनलाइन खरीदारी से दुकानदारों पर पड़ सकता है असर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : पर्वों एवं त्यौहारों का देश कहे जाने वाले भारत देश में विभिन्न त्यौहार एवं पर्व समय समय पर हिन्दु रिती रिवाज के साथ एवं पंचाग के अनुसार धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा के अनुसार मनाए जाते हैं। वहीं सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत एक यादगार त्यौहार और पल होता है, और उनके लिए बेसब्री से इंतजार होता है। जहां महिलाएं चौथ माता की विधी विधान पूर्वक सामुहिक पूजा अर्चना करते हुए कहानी सुनकर निर्जला व्रत रहकर दाम्पत्य जीवन को सुखमय और खुशहाल बनाए जाने और अपने जीवन साथी पति की लम्बी आयु की कामना के साथ परिवार में सुख- शांति, समृद्धि कायम रहने की चन्द्रमा को अर्ध देकर प्रार्थना करती है। वहीं भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण परिक्षेत्र में आगामी 29 अक्टूबर‌ गुरुवार को मनाए जाने वाले सुहाग के प्रतीक करवा चौथ नजदीक आते ही भुसावर में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के समीप, चौर का मन्दिर के पास पहाड़िया कॉलोनी सड़क मार्ग पर, मैंन बजार, मुण्डायारा, दीवली सड़क मार्ग, बस स्टैंड, सपाट आदि विभिन्न स्थानों पर दुकानदार और हलवाई एवं कारीगर नये- नये डिजाइनो और तरीकों के चीनी के मिश्रण से करवे तैयार करने में जुट गए हैं। जहां इनके यहां पर सांचे एवं मिट्टी से बने चीनी के करवे महिलाओं की अधिक पसन्द बनी हुई है। वहीं करवा बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि इस करवा चौथ के पर्व के नजदीक आते ही उनके प्रतिष्ठानों पर बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलता है। वहीं दुकानदारो ने बताया कि वर्तमान में मंहगाई को देखते हुए इस बार करवों की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं आनलाइन खरीददारी के कारण कुछ दुकानदार मायूस भी दिख रहे है, क्योंकि बाजारों में पहले जैसी रौनक कम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button