बरेली
जिला व महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक में 1 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उपजा प्रेस क्लब में गुरुवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक हुई। जिसमें आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत से मैदान में उतरना होगा।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी जुनैद हसन एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन इलियास अंसारी, जिला सचिव डॉ. मुदित प्रताप सिंह, उल्फत सिंह कठेरिया, अनिल देव शर्मा, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, रमेश श्रीवास्तव, डॉ. सरताज हसन, नरेंद्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


