सिंगरौली

लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की।

अभियान के संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए इसे व्यापक स्तर पर संचालित करने का आह्वान किया। विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

राधा सिंह ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस एवं विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों के साथ जनता के बीच रखने और युवा पीढ़ी को जागरूक करने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बड़नगर तक 2200 किलोमीटर की बाइक यात्रा में शामिल युवा मोर्चा कार्यकर्ता अंकित तिवारी और पंकज सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र द्विवेदी ने किया तथा आभार पूनम गुप्ता ने व्यक्त किया। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button