बाराबंकी
बाराबंकी की सुमित्रा देवी 6 साल से बना रही गणेश-लक्ष्मी मूर्तियां
पति और बेटियां भी देती हैं हाथ, ननिहाल से सीखा काम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के रजौली में कारीगर ओमप्रकाश और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी पिछले 6 सालों से दीपावली के लिए गणेश-लक्ष्मी और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां बना रहे हैं। उनकी बनाई मूर्तियां बाराबंकी जिले के कई घरों में देखी जा सकती हैं।
सुमित्रा देवी ने बताया कि उन्होंने मूर्ति बनाने का काम अपने ननिहाल से सीखा था। जब वह दस-बारह साल की थीं, तभी से उन्हें मूर्तियां बनाने का शौक था। शादी के बीस साल बाद उन्होंने यह काम फिर से शुरू किया। अब उनके पति ओमप्रकाश और बेटियां भी मूर्ति बनाने में उनका हाथ बंटाती हैं। इस काम से उन्होंने बाराबंकी जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।



