बरेली

शिक्षक एमएलसी चुनाव

मतदाता को न हो असुविधा डीएम-एसएसपी ने 5 बूथों पर देखी तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गुरुवार को शहर के मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मतदान दिवस पर श्री गुरु नानक रिक्की सिंह इंटर कॉलेज, एमबी इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथों पर जाकर व्यवस्थाओं को परखा। बूथों पर तैनात अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए। सभी बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें और मतदान कर्मी पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी से ड्यूटी करें, ताकि किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान एडीएम नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी सहित सभी मतदान स्थलों के सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button