शामली

बाइक और टेंपो की भिड़ंत में मामा-भांजा गंभीर घायल, चालक फरार

खंद्रावली चौकी के पास हुआ हादसा, खाई में पलटा टेंपो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर खंद्रावली चौकी के निकट शुक्रवार को बाइक और टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बागपत जनपद के गांव बामडोली निवासी दिवांश अपने मामा राजेश के साथ बाइक पर शामली की ओर जा रहा था। खंद्रावली चौकी के पास सामने से आ रहे टेंपो से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button