राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चार नाबालिगों समेत छह की मौत

लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लडभड़ोल तहसील के अंतर्गत एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार नाबालिगों सहित छह युवकों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब सभी युवक पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन समारोह से घर लौट रहे थे। सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने स्थानीय पुलिस की भी मदद ली।
बाइक सवार युवक ने खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा
इसी बीच, सुबह के समय एक बाइक सवार युवक ने खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। उसने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय नायब तहसीलदार, एसडीआरएफ की टीम और पुलिस थाना प्रभारी रणजीत कपूर दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पूरे क्षेत्र में इस हृदयविदारक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतकों की सूची
मृतकों की पहचान आयुष राय (21) पुत्र निवासी सिमस के रूप में हुई है। अनुज कुमार (18) निवासी सिमस भी मृतकों में शामिल हैं। यश राय (14) निवासी सिमस, पंकज कुमार (17) निवासी गवाला की भी मौत हुई है। अर्णव ठाकुर (15) निवासी गवाला और आदित्य कुमार (17) निवासी दरोब भी इस हादसे का शिकार हुए।
मृतकों के परिजनों को फौरी राहत जारी
तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सभी मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने जानकारी दी कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। उधर, सड़क हादसे में छह युवकों की मौत पर विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button