खैरथल
सिवाना गांव मे पेयजल संकट,विधायक से लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : निकटवर्ती ग्राम सिवाना में पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया को ज्ञापन देकर सिवाना ग्राम मे पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की पेयजल संकट से जुझ रहे ग्राम के ग्रामीणों ने बताया अभी तो गर्मी शुरू ही हुई है और हम जल संकट से परेशान हो रहे है जब गर्मी बढेगी तब हालात क्या होगे समझा जा सकता है
विधायक खैरिया ने आश्वासन दिया जल्दी ही समस्या के निदान करने का प्रयास करेगे इस मौके पर हर्ष वर्मा,धारासिंह,सुमन,रिंकेश,बी ना,त्रिलोक, फूलसिंह,राजन,रवि,पूजा,अनिता सुन्नी मौजूद रहे।



