विश्वनाथ में चैती छठ की धूम
36 घंटा निर्जला व्रत रखकर व्रतधारियों ने संध्याकालीन भास्कर को किया अर्घ्य अर्पित

विश्वनाथ : आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा में व्रतधारी 36 घंटा निर्जला व्रत रखकर आज अपराह्न 3 बजे छठ घाट में माथा पर टोकरी-सूप लेकर आते हुए नज़र आए। इधर विश्वनाथ चारिआलि शहर के बहु बाजार में स्थित श्री श्री केंद्रीय छठ पूजा समिति के छठ घाटों में व्रतधारी पहुंचकर वेदी में कलश स्थापना कर वेदी पूजन किया। दीप प्रज्जवलित कर विभिन्न ऋतु फल तथा ढेकुआ से सजे सूप – दौरा को सूर्य देव को अर्पित किया। व्रतधारी ने देश में सुख, समृद्धि , खुशहाली और देश को परंम वैभवशाली बनाने की छठी मइया से कामना की।इधर व्रतधारी छठी मइया के सुमधुर पारंपरिक गीत गाते हुए नज़र आए। बादल से घिरे हुए सूर्य देव को व्रतधारी ने संध्याकालीन अर्घ्य अर्पित किया।इस मौके पर पुजारी रामानंद ओझा, पत्रकार संतोष कुमार महतो,रौनियार महिला एकता संगठन विश्वनाथ चारिआलि के कोषाध्यक्ष रानी रौनियार, समाजसेवी संजय सिंह, गणेश महतो, अमीत गुप्ता, खराशिमलू हाई स्कूल के हिंदी शिक्षिका गायत्री कलवार और असंख्य श्रद्धालु मौजूद थे।खुशी से बच्चे बम- फटाके फोड़ते हुए दिखे गए।जानकारी के अनुसार प्रायः व्रतियों ने चैती छठ का पूजा अपने घर में की और सूर्य देव को अर्घ्य देकर मंगलमय की कामना की।



