बोकारो

राष्ट्रनायक पत्रिका का हुआ विमोचन

जन जन में राष्ट्रप्रेम जगाने की होगी भूमिका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। सम्राट अशोक इतिहास नहीं बल्कि उनका कृतित्व और व्यक्तित्व आज भी राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में विद्यमान है।
झारखण्ड कुशवाहा महासभा द्वारा संचालित राष्ट्रनायक मिशन कार्यक्रम द्वारा जन-जन में राष्ट्रप्रेम जगाने एवं भारत के गौरवशाली इतिहास को बताने में यह राष्ट्रनायक पत्रिका एवं प्रशिक्षण कैलेंडर एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उक्त बातें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो पत्रिका के विमोचन महासभा के आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर पत्रिका के प्रधान संपादक संजय शान, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, लालजी महतो, राजु रंजन आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रनायक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मदिन के अवसर पर केन्द्रीय सचिव अजय कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, लालजी महतो, भीमचंद्र महतो, घनश्याम महतो, राजु रंजन आदि लोगों ने सामूहिक रूप से पत्रिका का विमोचन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में सबों के बीच जागृति लाए बैगर देश को विकसित देशों के श्रेणी में लाना संभव नहीं। उन्होंने आगे कहा कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीक, जैसे अशोक स्तंभ, अशोक चक्र और तिरंगा, कमल फूल आदि केवल चिन्ह नहीं हैं, बल्कि हमारे जीवन मूल्यों और आदर्शों की गहरी जड़ों के प्रतीक हैं।
इस अवसर पर जिले में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका तथा नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर भी पत्रिका में लेख प्रकाशित किया गया है। इस विमोचन समारोह की अध्यक्षता सुनील कुमार महतो तथा संचालन लालजी महतो ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button