जामताड़ा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरूवा में सहायक शिक्षक का विदाई समारोह आयोजित

Farewell ceremony of assistant teacher organized in Upgraded Middle School Kuruva

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा जिले के करमाटांड प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरूवा में सहायक अध्यापक मनीरूद्दीन अंसारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसीसी के अध्यक्ष निसार अंसारी ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलांबर मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मनीरूद्दीन अंसारी के शैक्षणिक योगदान, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर शिक्षक विद्या सागर ने कहा कि अंसारी जी का सादगीपूर्ण जीवन और कर्तव्यनिष्ठा विद्यालय परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगी। कार्यक्रम में शिक्षक अमरनाथ दास एवं विकास कुमार सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक को माला, गुलदस्ता एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। समारोह में शिक्षक अमर सिंह, मक़सूद आलम, मजीबुल हक, अंजना खातून, मुश्रत जहां, निसार अहमद, अहसानुल हक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हसीब ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रियाज अंसारी ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button