हापुड़

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर हमला

बोले- 2027 में यूपी में फिर भाजपा सरकार

दिवंगत सपा नेत्री लज्जारानी गर्ग के आवास पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक जताने पिलखुवा पहुंचे। गांधी रोड स्थित कृष्णगंज आवास पर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और लज्जा रानी गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भाजपा संगठन में उनके योगदान को याद करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का अब कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 और 2022 की तरह प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी । उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन की ताकत के बल पर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी । सहयोगी दलों की ओर से अधिक सीटों की मांग के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मांग करना सहयोगी दलों का अधिकार है। सीटों को लेकर निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सभी विषयों पर समय के अनुसार निर्णय किया जाता है।

लज्जा रानी गर्ग भाजपा संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहीं । उन्होंने महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समेत कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाली थीं। उनके निधन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया था। अंतिम संस्कार के दौरान भी बड़ी संख्या में पार्टी नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक धर्मेश तोमर , नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल , जिला अध्यक्ष कविता माधरे , जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी अमित टांक , निशांत सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, महेश अग्रवाल, कृष्णवीर चौधरी, मोहन सिंह, और अजीत तोमर मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button