ललितपुर

प्रेस क्लब में स्वगणना का प्रशिक्षण

अपर जिलाधिकारी ने पत्रकारों को कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। भारत की आगामी जनगणना-2027 को लेकर जनपद में स्वगणना अभियान ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में शनिवार को ललितपुर स्थित प्रेस क्लब में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने मीडिया प्रतिनिधियों को स्वगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने पत्रकारों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वगणना करने की पूरी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सभी मीडिया कर्मियों ने मौके पर ही अपने मकानों का ऑनलाइन सूचीकरण किया और आवश्यक जानकारी दर्ज कर स्वगणना पहचान संख्या प्राप्त की। अधिकारियों ने सलाह दी कि इस पहचान संख्या को भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाए, क्योंकि आगामी डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान इसी नंबर के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना का कार्य किया जा रहा है, जबकि 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर गणना की जाएगी। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर के माध्यम से घर बैठे आसानी से स्वगणना कर सकते हैं। इसके लिए जनगणना स्वगणना पोर्टल पर लॉगिन कर राज्य, जिला, ग्राम एवं पते से संबंधित जानकारी भरनी होगी। इसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण पूरा किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि स्वगणना के अंतर्गत मकान और परिवार से जुड़ी 33 बिंदुओं की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसमें मकान की संरचना, स्वामित्व, कमरों की संख्या, पानी और बिजली की व्यवस्था, शौचालय, रसोई, ईंधन, घरेलू संसाधन, शिक्षा, व्यवसाय, परिवार मदस्यों का विवरण सहित अन्य महत्वपूर्ण शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button