शामली

गमले चोरी होने पर अस्पताल स्टाफ पर लगा जुर्माना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के सरकारी अस्पताल परिसर में सौंदर्यीकरण के लिए रखे गए दो गमले चोरी होने के बाद चिकित्सा प्रभारी ने सख्त रुख अपनाया है। लापरवाही मानते हुए उन्होंने अपने समेत पूरे स्टाफ पर जुर्माना लगाया है। वहीं, दूसरी घटना में हरियाणा नंबर की एक कार अस्पताल परिसर में घुस गई और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई गमलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। परिसर में बड़ी संख्या में पेड़-पौधे और सजावटी गमले लगाए गए हैं। अस्पताल स्टाफ को भी साफ-सफाई और पौधों की देखरेख के निर्देश दिए गए थे।बताया गया कि अस्पताल परिसर से दो गमले अचानक गायब मिले। जानकारी होने पर चिकित्सा प्रभारी ने इसे कर्मचारियों की लापरवाही मानते हुए अपने सहित करीब 50 कर्मचारियों पर चार-चार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।इसी बीच एक अन्य घटना में हरियाणा नंबर की कार लेकर पहुंचे अज्ञात चालक ने अस्पताल परिसर में लापरवाही से वाहन दौड़ा दिया, जिससे कई गमले टूट गए। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कार नंबर के आधार पर थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button