बरेली

बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ खोला मोर्चा

मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर बैलगाड़ी पर लादकर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन                                 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि, गैस सिलेंडर की महंगाई और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर समाजवादी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सपाई बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल व गैस सिलेंडर लादकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आज आम आदमी महंगाई की मार से परेशान है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की कमर तोड़ दी है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है। युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर भी समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा।
इसके बाद समाजवादी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण लगाने, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम कम करने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस दौरान यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज, गौरव यादव, दानिश सलमानी, मुलायम सिंह, संदीप मौर्य, गुड्डे सिद्दीकी, अरविंद यादव, रितेश यादव, शाहिद मिर्ज़ा फैजान समेत बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button