मथुरा
किशोर की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में माल गोदाम के निकट रेलवे यार्ड में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरा, गले के साथ-साथ प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किशोर की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या की गई है। पुलिस की चार टीमें घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हैं। पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सुबह पुलिस सूचना मिली कि माल गोदाम के निकट रेलवे यार्ड में एक किशोर का शव पड़ा है। हाईवे थाने की पुलिस ने शव बरामद कर उसकी शिनाख्त में जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई लेकिन लोगों ने पहचानने से इन्कार कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले में जुट गई। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस की चार टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



