बेतुल

बैतूल गर्मी में पानी की किल्लत पर इसके महत्व का पता चलता है

आगामी समय के लिए अभी से तैयार रहना होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। पानी के लिए जिले में ही नहीं देश के कई हिस्सों में आंदोलन हो रहें हैं। इस भीषण गर्मी में पानी के महत्व का पता चलता है। ग्राम लोहारिया मे मध्य प्रदेश जन अभियान एवं ग्राम द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दशहरा पर्व का आयोजन किया गया कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। शिव मंदिर पहुंच कर जल अभिषेक किया गया साथ ही जल बचाने की शपथ दिलाई गई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता आशीष कोकने ने कहा कि जब गर्मी में पानी की किल्लत होती है तभी हमें जल का महत्व पता चलता है। इससे सबक लेते हुए आगामी वर्षा ऋतु में पानी को वाटर हार्वेस्टिंग के द्वारा सहेजे और व्यर्थ पानी ना बहाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू बी आठनेर, सुनील सिंह पवार, प्रमोद जागरे, एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री रामप्रसाद पटने, सचिव दुर्गेश मनोते, वंश जागरे, प्रवीण उइके, सुरेश मोहने,सुधा मोहने,सुनीता जागरे, ज्योति जागरे दुलारी उइके, संगीता उइके, उषा उइके सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button