कैराना

बच्चों के खेल के विवाद में आठ वर्षीय मासूम से मारपीट

आरोपी पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। मोहल्ला अफगानान में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने आठ वर्षीय बालक को बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला अफगानान निवासी शौकत पुत्र असगर ने कोतवाली कैराना में दर्ज कराई तहरीर में बताया कि 29 मई की शाम करीब आठ बजे उनका पुत्र अब्दुल आहद मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बच्चों के विवाद की जानकारी मिलने पर मोहल्ले का ही अनीस पुत्र जरीफ मौके पर पहुंच गया। आरोपित ने गुस्से में आकर आठ वर्षीय अब्दुल आहद के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उसने बच्चे को उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते लोग नहीं पहुंचते तो बच्चे को और गंभीर चोट लग सकती थी। पीड़ित के पिता का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे और आरोपी को ऐसा करने से रोका तो उसने उनके साथ भी गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button