पाकुड़

उपासना मरांडी के प्रयास से दुर्गापुर में बहाल हुई बिजली, नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी

Due to the efforts of Upasana Marandi, electricity was restored in Durgapur, villagers were happy with the installation of a new transformer.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के गायबथान पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या का समाधान हो गया है। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से गांव में 25 केवीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू हो गई है। जानकारी के अनुसार, पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर उपासना मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और शीघ्र समाधान के लिए पहल की। उनके निरंतर प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप दुर्गापुर गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर उपासना मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेंगी। नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की आवाज बनकर उनकी समस्या का त्वरित समाधान कराया। ग्रामीणों के अनुसार यह पहल जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के प्रति उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button