भरत पुर

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के मंत्रात्लयिक कार्मिको का स्वाभिमान बचाओ आंदोलन, ज्ञापन सौपा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन,राजस्थान उपशाखा भुसावर कार्मिको द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत स्वाभिमान बचाओ आंदोलन सड़क पर उतरकर नारे लगाए। इसके उपरांत मांगो को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौपा।
संगठन के जिला प्रतिनिधि/ब्लॉक महामंत्री . चेतराम नाहर ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित होने के साथ विभाग द्वारा अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही। प्रदेशभर के लगभग 16 हजार मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों के लिए ढाई साल से समाधान प्रतीक्षा कर रहे हैं। संगठन ने सरकार एवं विभागीय अधिकारियों से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पैटर्न लागू करने, केडर रिव्यू, स्वतंत्र कार्य विभाजन, नोशनल लाभ, अंतरजिला स्थानांतरण सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी ज्ञापन दिया गया। उन्होंने बताया घोषित कार्यक्रम अनुसार विभिन्न चरणों में जिला- ब्लॉक स्तर पर प्रचार-प्रसार, ज्ञापन, संवाद कार्यक्रम, पेन डाउन आंदोलन, सद्बुद्धि यज्ञ तथा जयपुर कूच जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठन के अनुसार यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 1 जुलाई 2026 से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जुलाई 6 को जयपुर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा। 7 जुलाई को जलमहल पर प्रेस वार्ता एवं सामूहिक जल समाधि जैसे आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। संगठन पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक त्वरित निर्णय ले आंदोलन की आवश्यकता समाप्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होने से पंचायतीराज संस्थाओं के प्रशासनिक कार्यों में भी अधिक दक्षता एवं पारदर्शिता आएगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमरत, माधो, हेमू, हरिप्रसाद, महाराज सिंह, जगमोहन, ऋतुराज धाकड़, बड़ा कुमारी, संध्या, सोनिया एवं अन्य सभी मंत्रालय कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button