शामली

विश्व पर्यावरण दिवस पर 230 ग्राम पंचायतों में चलेंगे विशेष जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पंचायत राज विभाग द्वारा जनपद की सभी 230 ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 1 जून से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर सभी एडीओ पंचायतों और ग्राम पंचायत सचिवों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। पांच जून को “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी।

अभियान के दौरान ठोस एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, घरेलू खाद निर्माण, जल स्रोतों की सफाई तथा मिशन लाइफ के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्रामीणों को कचरे के पृथक्करण और अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों की भी जानकारी दी जाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि अभियान में महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी गतिविधियों की फोटो, वीडियो एवं रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button