पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज शामली में करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गुरुवार को जनपद शामली के दौरे पर रहेंगे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वह पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री का शाम 4:30 बजे इस्सोपुरटील पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। यहां वह पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री शाम 5:30 बजे मेरठ-करनाल रोड एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग से अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।