मथुरा

जिला पंचायत अध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक, करीबियों से मांगी रकम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। साइबर ठगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का व्हाट्सएप हैक कर लिया। इसके बाद आरोपी करीबियों से रकम मांगने लगे। कुछ लोगों ने पैसे भी ठगों को भेज दिए। हालांकि जानकारी होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने साइबर पुलिस से मामले की शिकायत की है। जिला पंचायत अध्यक्ष बताया कि दोपहर उनके पास करीबियों के फोन आए, और कहा कि अचानक पैसों की क्या आवश्यकता पड़ गई। संदेह होने के बाद उन्होंने अपना व्हाट्सएप चेक किया तो कई लोगों को पैसे मांगने के संदेश पड़े थे। मौजूद जिला पंचायत सदस्यों, राजनेताओं और परिचित को मैसेज भेजकर आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए तुरंत ऑनलाइन पैसे भेजने की मांग की गई। जब कुछ करीबियों ने सीधे किशन चौधरी को फोन कर रुपयों की प्राप्ति के बारे में पूछा, तब जाकर इस ठगी का भंडाफोड़ हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी परिचितों और आम जनता से अपील की है कि यदि उनके नाम या नंबर से किसी भी प्रकार की पैसों की मांग की जाती है, तो उसे बिल्कुल न दें और पुलिस को सूचित करें। साथ ही उन्होंने ने भी एसएसपी श्लोक कुमार से फोन पर बात कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी का कहना कि शिकायत के बाद आधार पर जांच कराई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button