
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – जनपद हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित गिरधारी नगर में रहने वाले टिम्बर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल कबाड़ी के घर में घुसकर लुटेरों ने 1 जून को 2 करोड़ से अधिक की लूट कर फरार हो गए थे । इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान हाइवे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवार तीन लुटेरों दिखाई दिए जिनके पास दो बैग थे । पुलिस ने जब बाइक की पड़ताल करी तो वह बाइक जनपद रामपुर की निकली , जो कि लूट में इस्तेमाल हुई है । बताया जा रहा है कि रामपुर के सिविल लाइंस थाने में इस बाइक की चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। इस मामले की जांच के लिए हापुड़ पुलिस और हापुड एसओजी की टीम रामपुर भी पहुंच गई ।
आपको बता दें कि 1 जून की देर रात चार हथियारबंद बदमाशों ने टिंबर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के आवास में जबरन घुसकर चौकीदारों को बंधक बनाकर लगभग सवा किलो सोना और 15 लाख रुपए की नकदी, अन्य कीमत सामान लूट लिया था। इस लूट से हापुड के व्यापारियों में दहशत की स्थिति है। वहीं बदमाश भागते समय पीड़ित व्यापारी की एक बाइक भी लेकर फरार हुए थे। एक अन्य बाइक बदमाश लेकर आए थे जो जनपद रामपुर की बताई जा रही है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं लेकिन हापुड पुलिस को अभी सफलता नहीं मिल पाई है ।



