झुंझुनू

डॉ. सतिश पूनियां के ससुराल में मिठाई बांटकर खुशी जताई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। डॉ. सतिश पूनियां के ससुराल लाम्बा गोठड़ा में उनके रिश्तेदार राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं मास्टर महावीर प्रसाद लाम्बा के सानिध्य में डॉ. सतिश पूनियां को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने के उपलक्ष में पटाखें फोड़कर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और डॉ. सतिश पूनियां जिन्दाबाद के नारे लगायें गये। इस खुशी के समय राष्ट्रीय जाट महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबे. रामनिवास थाकन, जिला उपाध्यक्ष सूबे.विरेंद्र कोठारी एवं युवा तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने एक दूसरे को बधाई देते हुए डॉ. सतिश पूनियां के राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर खुशी जताते हुए मिठाई वितरण कर पटाखें फोड़े। डॉ. सतिश पूनियां के ससुराल वालों में विधानचंद्र लाम्बा, अमित लाम्बा, मास्टर हिरालाल लाम्बा, दर्शन कुमार, बलबीर लाम्बा, धर्मवीर लाम्बा, सुरेशचंद्र, आकाश लाम्बा, चरणसिंह, अमित कुमार ने बताया जल्दी ही डॉ. सतिश पूनियां को लाम्बा गोठड़ा में बुलाकर के उनका अभिनन्दन किया जाएगा। इस अवसर पर रामजीलाल, डॉ. विशाखा , इंद्रा देवी, सावित्री, वंदना खीचड़, समीर कुमार सहित अनेक लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button