मेरठ
विश्व पर्यावरण दिवस पर एमआईटी में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्राचार्य डॉ. हिमांशु, डीन डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. संजय माथुर और सोनल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संस्थान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. खान एवं प्राचार्य डॉ. हिमांशु ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. रघुवीर, योगेश कुमार खोखर, हिमानी मिश्रा, डॉ. पंकज शर्मा एवं अभिजीत चटर्जी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन शिवालिका ने किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



