भरत पुर

वित्त आयोग मंत्री अरुण चतुर्वेदी का भुसावर में हुआ स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। राजस्थान सरकार के वित्त आयोग मंत्री अरुण चतुर्वेदी के कैलादेवी स्थित झील के बाड़ा में माता के दर्शन के लिए जाते समय भुसावर बाईपास पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष धीरज पांडेय ने किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री अरुण चतुर्वेदी का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्हें श्री बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आगमन पर पार्टी के समर्थन में नारे लगाए तथा उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में धीरज पांडेय, रघु पांडेय, हरवीर चौधरी, कुलदीप शर्मा, मुकेश चौधरी, पुष्कर चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button