गोड्डा

28 पुड़िया में 5.70 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नगर थाना में थाना प्रभारी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
एक आरोपी का रहा है अपराधिक इतिहास : थाना प्रभारी 
गोड्डा। नगर थाना में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली की ओर से संवाददाताओं को अहम जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना मिली की चपरासी टोला में राहुल कुमार साह, पिता स्व. राजकुमार साह नामक व्यक्ति के घर में कुछ लड़कों के साथ ब्राउन शुगर का अवैध रूप से खरीद बिक्री किया जा रहा है। तुरंत जाने पर भारी मात्रा में ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा जा सकता है। सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में सीओ हलधर सेठी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में राहुल कुमार साह, पिता स्व. राजकुमार साह साकिन चपरासी टोला एवं विपिन सोनी, पिता मदन स्वर्णकार साकिन रौतारा नियर दुर्गा मंदिर दोनों नगर थाना क्षेत्र के रहनेवाले के पास से सिल्वर पेपर में लपेटा हुआ कुल 5.70 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में एक आरोपी बिपिन सोनी का अपराधी इतिहास रहा है। इस संदर्भ में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 110/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक विरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में सीओ के अलावा नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, पुलिस अवर निरीक्षक अनुप साह, पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत, पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार झा सहित नगर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button