
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़- हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बांके बिहारी होटल में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया । घटना के दौरान होटल परिसर से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति होटल में एक महिला के साथ मौजूद है । इसके बाद वह परिजनों के साथ होटल पहुंची और दोनों को बाहर ले आई । इस दौरान गुस्साई पत्नी ने पति के साथ जमकर मारपीट भी की । बताया जा रहा है कि सड़क से लेकर बस तक काफी देर तक विवाद चलता रहा , जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई ।स्थानीय लोगों का दावा है कि पति के साथ मौजूद महिला एक सरकारी अस्पताल में नर्स है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हापुड नगर कोतवाली ले गई । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्यवाही शिकायत और जांच के आधार पर की जाएगी ।




