हापुड़

मेरठ हापुड लोकसभा से बीजेपी सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि की बेटी की शादी में मैरिज होम से लगभग दस लाख रुपए से भरा बैग कमरे से चोरी

एक हॉल में कर्मचारियों को बंद कर पुलिस पूछताछ में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

मैरिज होम संचालक की मिलीभगत का आरोप, कमरे के बाहर नहीं लगा था कोई सीसीटीवी कैमरा

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ मेरठ लोक सभा से बीजेपी सांसद अरुण गोविल के सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली की बेटी की शादी गढ़ रोड स्थित ‘मनोहर रिजेंसी मैरिज होम’ में हुई, जहां देर रात चोरों ने नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर किया।

हापुड में सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली की बेटी का विवाह समारोह शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ था। रविवार की देर रात चोरों ने मैरिज होम के एक बंद कमरे को निशाना बनाते हुए कमरे की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और वहां रखा एक बैग जिसमें लाखों रुपए और जेवरात थे , उन्हें चुरा लिया। चोरी हुए बैग में बेटी के विवाह में आया कन्यादान के रखे गए लगभग 10 लाख रुपये शामिल थे। इस घटना से शादी वाले घर और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का खुलासा रविवार सुबह 7 बजे तब हुआ जब परिवार के सदस्यों ने कमरे में टूटी खिड़की और गायब बैग देखा गया। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हापुड़ देहात इंस्पेक्टर पारस मलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई ।
पुलिस द्वारा की जा रही जांच की एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि , ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई नौकरी की भर्ती नही हो रही है । मैरिज होम के सभी कर्मचारियों को थाना प्रभारी ने एक हॉल में जमीन पर बैठा लिया और फिर शुरू हुई पुलिसिया पूछताछ । लेकिन उसके बाद भी पुलिस को चोर पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिल सकी । हालांकि अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है और टूटी हुई खिड़की व अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मैरिज होम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि चोरों की पहचान करते हुए उन्हें पकड़ा जा सके।

हापुड देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर  पारस मलिक ने बताया कि पुलिस सभी कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button