“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कुराना टोल प्लाजा पर किया वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – जनपद हापुड़ में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कुराना टोल प्लाजा, बुलंदशहर रोड हापुड़ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर एवं जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में पौधे रोपित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनूठा माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों, विद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर जनपद को हरित बनाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन से अपील की गई कि वे इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर इसे जन आंदोलन बनाएं।




