हापुड़

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जल-जीवन-मिशन के तहत ग्राम पंचायत-अटूटा एवं फतेहपुर मतनौरा में “हर घर जल“ पेयजल परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण

ग्राम पंचायत फतेहपुर मतनौरा में पानी की टंकी के परिसर में किया वृक्षारोपण: सीडीओ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़ – मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के द्वारा जल-जीवन-मिशन के तहत ग्राम पंचायत-अटूटा एवं फतेहपुर मतनौरा में “हर घर जल“ पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल निगम ग्रामीण के सहायक व अवर अभियंता, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और थर्ड पार्टी निरीक्षण (TPIA) के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। निरीक्षण में ग्राम में भ्रमण कर ग्रामवासियों से वार्ता कर उन्हें पानी की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया और जल संरक्षण करने का विनम्र अनुरोध किया गया। सहायक अभियन्ता, जल निगम को ऐसे स्थान जहा सड़क की मरम्मत नहीं की गयी है कि मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिये गये तथा जिन घरो में अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है उनको शीघ्र पानी का कनेक्शन कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत फतेहपुर मतनौरा में पानी की टंकी के परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button