भरत पुर

दबंगों की दबंगई।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

भरतपुर । जिले के नदबई कस्बे में मकान बनवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी और फिर कोर्ट में केस करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नदबई कस्बे के पंजाबी मोहल्ला निवासी सुरजीत सिंह ने इस्तगासे के जरिए नदबई पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित को मिल रही धमकियों से पीड़ित एवं उनका परिवार गंभीर मानसिक तनाव में है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू करदी गई है।

पीड़ित की रिपोर्ट के अनुसार अलवर जिले के तिजारा क्षेत्र निवासी गुरुदीप, रणजीत सिंह और शांता बाई द्वारा मकान निर्माण का भरोसा देकर पीड़ित से 10 लाख रुपए ऐंठ लिए गए लेकिन काम नहीं कराया गया तथा इसके बाद आरोपियों द्वारा दिए गए चेक भी बैंक में बाउंस हो गए। पीड़ित द्वारा चेक बाउंस का केस दर्ज कराने के बाद से ही आरोपी अलग-अलग नंबरों से पीड़ित व उसके परिवार को जान से मारने, बदनाम करने एवं झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दे रहे है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button