छणद,खालसी के 38 आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता कीट वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तर काशी : तहसील चिन्यालीसौड़ की ग्राम पंचायत छणद-खालसी में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा और पूर्ति विभाग के माध्यम से तहसीलदार जबर सिंह असवाल, राजस्व निरीक्षक हरीश, राजस्व उप निरीक्षक अंकित कुमार के द्वारा 38 परिवारों को राशन किट वितरित किया गया। प्रभावित 38 परिवारों को राशन-रशद में 10 किग्रा चावल, 10 किग्रा आटा, दाल, चीनी, दूध सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है तथा उनकी सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जनसुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों को रहने, राहत सामग्री, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी परिवार को असुविधा न होने दी जाए।


