मथुरा

मथुरा में हिस्ट्रीशीटर कुलदीप ने खुद को गोली मारी

निर्माणाधीन मकान में मिला शव,24 से अधिक मुकदमे दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्सः ब्यूरो
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के समीप नवनिर्मित हरिधाम कॉलोनी में नवनिर्मित मकान में मकान स्वामी का शव मिला है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। हेतलपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ निवासी कुलदीप उम्र 36 वर्ष हाईवे स्थित तारा धाम के पास हरिधाम कॉलोनी में अपना मकान बनवा रहे थे। वहीं हर दिन की तरह रविवार सुबह मकान में काम करने के लिए राजमिस्त्री और मजदूर पहुंचे तो मकान स्वामी कुलदीप का शव पड़ा मिला। राजमिस्त्री ने घटना की जानकारी 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर मृतक के स्वजन को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक नवनिर्मित कॉलोनी में कुलदीप निवासी अलीगढ़ यहां रह कर मकान बनवा रहा था। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान स्वामी कुलदीप का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि कुलदीप ने अपनी रिवॉल्वर से खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके पर मिली रिवॉल्वर को कब्जे में लिया है। मृतक जनपद अलीगढ़ के टप्पल थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर टप्पल थाने में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। परिजनों के द्वारा हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button