शामली
झिंझाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा
चौसाना क्षेत्र से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झिंझाना पुलिस ने चौसाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।