शामली
स्मैक तस्करी मामले में वांछित आरोपी आखिरकार गिरफ्तार
झिंझाना पुलिस ने मोहसीन उर्फ चौक को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में होगी कार्रवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। कई सप्ताह से फरार चल रहे स्मैक तस्करी के वांछित आरोपी मोहसीन उर्फ चौक को झिंझाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले गिरफ्तार किए गए स्मैक तस्कर का साथी बताया जा रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।