रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी की नई कार्यकारिणी घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी का नया सत्र 2026-27 होटल जे एम विस्तारा डेलापीर,निकट सत्या पेट्रोल पम्प बरेली में हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। क्लब की पहली बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और 5 नए सदस्यों को रोटरी परिवार में शामिल कर उनका बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नए सत्र के लिए शैलेन्द्र कुमार सक्सेना को अध्यक्ष तथा राजीव कोहली को सचिव नियुक्त किया गया है।
पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी जी को क्लब का ट्रेनर मनोनीत किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी 2026-27:
अध्यक्ष: शैलेन्द्र कुमार सक्सेना
सचिव: राजीव कोहली
उपाध्यक्ष: हरि ओम शर्मा, सतवंत सिंह चड्ढा
संयुक्त सचिव: प्रदीप वर्मा
कोषाध्यक्ष: अशोक श्रीवास्तव
-कार्यक्रम समन्वयक: आर.एस. भंडारी
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स:
रो० सुनील दत्त शर्मा, सलील माथुरिया, मोहित जोहरी, जगदीश चंद्र, के.के. गंगवार,पंकज वर्मा एवं आर पी सिंह।
पूर्व अध्यक्ष रो० अशोक अवस्थी जी द्वारा 2025-26 के कार्यकाल में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया और आगामी वर्ष में नए प्रोजेक्ट jiकरने के सुझाव दिये वर्तमान के सचिव रो० शैलेन्द्र सक्सेना ने इस वर्ष कार्य करने के लिए कुछ नए प्रोजेक्ट करने के लिए विस्तार से चर्चा की और कहा कि नई टीम और नए सदस्यों के सहयोग से क्लब सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रो० आर एस भंडारी ने किया ।
अंत में सचिव रो० राजीव कोहली ने सभी का आभार व्यक्त किया ।




