शामली
शामली पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, दो अभियुक्तों को न्यायालय से सजा
आर्म्स एक्ट के अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने सुनाई सजा, अर्थदंड भी लगाया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। उत्तर प्रदेश शासन की अपराधियों के विरुद्ध सख्त नीति के तहत शामली पुलिस की प्रभावी पैरवी का असर न्यायालय में देखने को मिला। आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को जेल में बिताई गई अवधि की सजा के साथ कुल ₹5,000 के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस अधिकारियों ने इसे प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी का परिणाम बताया।