भरत पुर
जरुरतमंदों को दान पुण्य अर्जित कर मनाई भौमवती अमावस्या
मन्दिरों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र में आज 14 जुलाई मंगलवार को घरों सहित विभिन्न मन्दिरों, देवालयों में श्रद्वालुओ द्वारा भगवान शिव, हनुमान जी की पुजा अर्चना करते हुए आषाढ़ कृष्ण पक्ष की भौमवती अमावस्या मनाई गई। जहां घरों में पितृ शांति हेतु पितरों के तर्पण, पिण्डदान और दान पुण्य कर लाभ अर्जित किया गया। वहीं कस्बे के छोंकरबाडा सडक मार्ग स्थित जनसहयोग द्वारा किरोड़ी लाल स्मृति न्यास भवन में संचालित मुस्कान एक पहल संस्था मे भण्डारा प्रसादी का आयोजन करते हुए गुप्तदान दाताओं के सहयोग से श्रीराम गौशाला में गायों को हरि सब्जी खिलाकर सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना डाला गया। वहीं मुस्कान एक पहल संस्था की सक्रिय कार्यकार्ता रेणु मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भौमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मुस्कान एक पहल संस्था में भण्डारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जहां जरुरतमन्दो को पंगत में बैठाकर खीर, पूड़ी और सब्जी ग्रहण करवाई। वहीं कोई भी जरुरतमंद मुस्कान की रसोई पर आने में असमर्थ था, जानकारी मिलने पर उनके निवास पर जाकर भोजन करवाया गया। इस भौमवती अमावस्या के अवसर पर मुस्कान एक पहल संस्था में पधारे हुए सन्त महात्माओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर संस्था का आभार व्यक्त किया और उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। वहीं मन्दिरों में भौमवती अमावस्या मंगलवार का दिन होने के कारण श्रद्वालुओ ने दोष निवारण की कामना करते हुए विधी विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर व्रत रखकर भगवान से परिवार में सुख,शान्ति, समृद्वि की कामना करते हुए मंगलदोष और कर्ज से मुक्ति की मनोकामनाएं मांगी गई ।



