खैरथल
1965 में मृत्यु: शहरी सेवा शिविर में बना प्रमाण पत्र
आवेदक ने जताया भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा का आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। शहरी सेवा शिविर में राहत का एक ओर प्रकरण सामने आया है जहां लगभग मृत्यु के 60 साल बाद मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुआ। खैरथल निवासी दिनेश कल्ला ने बताया कि उनके दोनों भाईयों का सन 1965 में स्वर्गवास हो गया था,पूर्व में कई बार नगर पालिका में इसके लिए बात की लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया।
हाल ही में पीड़ित ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा को इस समस्या से अवगत करवाया जिसके चलते अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा पूरे राजस्थान में आयोजित किये जा रहे शहरी सेवा शिविर में इसके लिए आवेदन करने को कहा।
पीड़ित दिनेश कल्ला ने बताया कि मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा की सक्रियता के चलते खैरथल नगर परिषद में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर में बरसों पुरानी समस्या का समाधान करवाया गया। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के बाद अध्यक्ष मनीष शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों से लगातार बात की और हर समय उनकी मदद की। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा और स्टाफ का भी धन्यवाद दिया।
व्यापारी दिनेश कल्ला से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया अगर वो सक्रिय ना होते तो यह संभव नहीं होता।
इस दौरान आज नगर परिषद सभागार में नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने व्यापारी दिनेश कल्ला को उनके भाईयों का मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा।,प्रमाण पत्र पाकर आवेदक का चेहरा खिल उठा
मौके पर महामंत्री तरुण दुलानी पार्षद विक्रम यादव एडवोकेट महेंद्र पाल सिंह किसान नेता सुरेश गुर्जर सहित स्टाफ मौजूद रहा।
