मेरठ

एमआईईटी पब्लिक स्कूल में छात्र अनुशासन समिति का गठन

पदाधिकारियों ने ली शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से छात्र अनुशासन समिति एवं विभिन्न हाउस कमेटियों का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक बरखा अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर उनके दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रूपाली सहगल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए अनुशासन, नेतृत्व, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।
विद्यालय प्रशासन ने कक्षा-12 के युवराज सिंह को हेड बॉय, दीक्षा को हेड गर्ल, कक्षा-11 के शौर्य शर्मा को वाइस हेड बॉय, ओजस्वी पाराशर को वाइस हेड गर्ल, कक्षा-12 के दिव्यम काकरान को अनुशासन प्रभारी, भव्य राज को सांस्कृतिक प्रभारी (बॉय) तथा किंजल बर्मन को सांस्कृतिक प्रभारी (गर्ल) नियुक्त किया।
समारोह में कक्षा-12 के हेड बॉय युवराज सिंह ने समस्त छात्र परिषद की ओर से विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं मूल्यों को बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यालय के चारों हाउस के कप्तानों एवं वाइस कप्तानों को भी बैज पहनाकर शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कक्षा-10 की अनिका एवं कक्षा-12 की आर्या ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह में सभी हाउस इंचार्ज, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button