बाराबंकी

शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 नई कार्यकारिणी का विस्तार।
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं उनके त्वरित समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। बैठक में टीईटी अनिवार्यता प्रकरण के समाधान हेतु विशेष टीईटी परीक्षा शीघ्र आयोजित कराए जाने, समायोजन प्रक्रिया में प्राप्त आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण कर विद्यालय आवंटन शीघ्र किए जाने, चयन वेतनमान के लंबित आदेश जारी करने, शेष विकासखंडों की लेखा पर्चियां उपलब्ध कराने तथा DA अवशेष 58 से 60 प्रतिशत देयकों का समस्त शिक्षकों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इन मांगों के संबंध में शासन एवं विभागीय अधिकारियों से प्रभावी पैरवी करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए दीपक सिंह चौहान, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सुबेहा-2 को हैदरगढ़ इकाई का मंत्री, रंजीत प्रताप यादव को उपाध्यक्ष तथा मोहम्मद शोबान को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए संगठन एवं शिक्षक हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला मंत्री नीरज वर्मा, जिला संयुक्त मंत्री विजय सिंह यादव, जिला संगठन मंत्री सुधीर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष खालिद अंसारी, शैलेंद्र कुमार,हैदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष  अभय प्रताप, धर्मेंद्र वर्मा, अखिलेश कुमार, आशीष वर्मा, अभिजीत सिंह, राहुल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button