बाराबंकी
राजकीय प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। कौशल विकास दिवस के एक दिन पूर्व राजकीय प्रशिक्षण संस्थान बड़ागांव नवाबगंज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया रोजगार मेले में 206 बच्चों का साक्षात्कार हुआ जिसमें 89 बच्चों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।
रोजगार मेले की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा एवं
आईटीआई कालेज के प्रिंसिपल महेशचन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं। इससे वे अपने प्रशिक्षण में पूरे मन के साथ लग जाते हैं। वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी प्रदान की जा रही है। सरकार की मंशा है कि विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा स्वावलंबी बने। उन्होंने कहा कि इस तरह समय समय पर रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ कराना सराहनीय है। प्रिंसिपल महेशचंद्र ने साक्षात्कार में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रोजगार मेले में आयी कम्पनियो में एल आई सी, अंकुर टेंडर्स एव मैन्युफैक्चर, फ्लिपकार्ट, एस वी एस शिवशक्ति इंद्रा लि 0, ग्रीन वेयर फैशन प्रा0 लि 0, ब्रिटानिया, पुखराज कंपनी, ब्राइट फॉर व्हील सेल्स लि 0 में 206 छात्र छात्राओं ने साक्षात्कार दिया जिसमें 89 छात्रों का विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार दिया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद,कार्यदेशक मनोज कुमार , नीरज पांडे, तूफान सिंह, नीलिमा दुबे, आलोक कुमार, राजेश कुमार, द्वारिका प्रसाद अनुदेशक ,एम आई एस मैनेजर बृजेश कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर विवेक मिश्रा तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



