बाराबंकी

उपेन्द्र सिंह रावत ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने पत्नी उर्मिला सिंह संग लोक कल्याण की कामना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बाराबंकी।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद, पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने अपनी पत्नी और भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह के साथ जैदपुर विधानसभा के सिद्धौर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने इस दौरान लोक कल्याण की कामना की।
इस यात्रा के दौरान, हरख चौराहा, नेवली चौराहा, भान मऊ चौराहा, जैदपुर थाना चौराहा, भिटौरा लखन चौराहा और सेमरावा चौराहा सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस आत्मीय स्वागत और अभूतपूर्व सम्मान से उनका मन भावुक और अभिभूत है।
उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भाजपा के हर उस समर्पित कार्यकर्ता का है जो संगठन को मजबूत बनाने में दिन-रात जुटा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, मंडल अध्यक्ष सरिता वर्मा, प्रवीन सिंह सिसोदिया, प्रेम प्रकाश द्विवेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ शिव स्वामी वर्मा, जिला संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ नवीन सिंह राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण वर्मा, कमल पटेल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि आर वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष सतनाम वर्मा, चट्टान सिंह, मंडल महामंत्री प्रमोद वर्मा, हनुमान प्रसाद वर्मा, प्रधान सेमरावा आशुतोष तिवारी, रामराज कनौजिया और राजेंद्र प्रसाद रावत उर्फ लक्कड़ सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button