बरेली
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एम0एल0सी0 से फर्नीचर मिलने की जगी उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई बिथरी चैनपुर ने के शिक्षकों ने एम0एल0सी0 बहोरन लाल मौर्य से मंगलवार को उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें भगवान राधा -कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिवादन किया। ब्लॉक मंत्री अजय कुमार ने श्री मौर्य से सरकारी विद्यालयों में आज भी कुछ एक विद्यालयों में छात्र -छात्राओं को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है टाटपट्टी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने विधायक निधि से परिषदीय विद्यालयों में फर्नीचर की मांग को लेकर एक मांगपत्र सौंपा जिस पर एम0 एल 0सी 0 श्री मौर्य ने मांग पत्र में मौजूद सभी विद्यालयों आगामी अक्टूबर माह में आने मिलने वाली ग्रांट से उक्त विद्यालयों में फर्नीचर देने का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा हमारी सरकार में हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छ जल तथा सरकारी स्कूलों में भी कांवेंट जैसी सुविधाएं मुहैया करना हमारा लक्ष्य है।इस दौरान शिक्षक प्रदीप पुष्कर, अनिल कुमार, अरविंद चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार ब्लाक मंत्री भीम सिंह , अंकित गुप्ता, अनुपूर्णा कुशवाहा,रितु मिश्रा , शुलायला खान ,मोनिका गुप्ता,विश्वजीत सिंह,आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।



