खैरथल

शहरी सेवा शिविर में 51 प्रकरणों का निस्तारण

आमजन को मिली राहत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। सेवा शिविर–2026 के तहत मंगलवार को नगर परिषद खैरथल सभागार में वार्ड 1 से 45 तक के फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 51 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।
शिविर में पट्टा जारी करने के लिए छह आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा नाम हस्तांतरण के पांच, उपविभाजन का एक, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण के 11, सड़क, नाला-नाली व अन्य विकास कार्यों से जुड़े 11, रोड लाइट मरम्मत के 11 तथा निराश्रित पशुओं को पकड़ने के दो प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
अन्य विभागों में जलदाय विभाग के चार, ऊर्जा विभाग के तीन तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तीन प्रकरणों का भी समाधान किया गया। इस प्रकार कुल 51 मामलों का शिविर में निस्तारण हुआ।
शिविर में चिकित्सा विभाग की ओर से 47 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत चार पात्र हितग्राहियों के ऋण स्वीकृत कर राशि हस्तांतरित की गई।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि 15 जुलाई को भी वार्ड 1 से 45 तक का फॉलोअप शिविर नगर परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा। आयुक्त मुकेश शर्मा ने परिषद क्षेत्र के निवासियोंझ से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button